स्वच्छ पर्यावरण, सशक्त भारत के तहत नून नदी पर “एक पेड़ मां के नाम” से किया गया वृक्षारोपण लगाएं पेड़
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सतोह में नून नदी के उदगम स्थल में वृक्षारोपण किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, कोंच पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता आदि लोगों ने प्रकृति के संरक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण किया
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, नदियों, भूमि, सबके महत्व को समझें।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि आइए प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें।
वही बीजेपी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए और जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। किसी एक प्रयास से ये संभव नहीं, इसलिए सबकी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करें। ये प्रेरणा आप सभी को विश्व पर्यावण दिवस के जागरूकता संदेश भेज कर दे सकते हैं।
वहीं कोंच पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। वहीं कार्यक्रम में आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंघाल ने किया
BharatNews7.com Online News Portal