ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, सादर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित शामिल हुए और देशभक्ति का नारा बुलंद कर देश के विरोधियों को जवाब देने का काम किया और सेना के शौर्य का बखान किया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में गर्व से लहराता तिरंगा और गगनभेदी नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल ने कहा भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।
रास्ते भर आम जनता ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जगह-जगह फूल बरसाए गए और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जयघोष करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, अभिमन्यु सिंह डिंपल, अजय रावत, सुनील शर्मा, सुनील कांत तिवारी, दिग्विजय गुर्जर प्रधान, अनिल अग्रवाल, नरेश वर्मा, विनोद अग्निहोत्री, राजेश्वरी यादव, अर्चना सोनी, बाबूराम पाल, साकेत शांडिल्य, प्रभात उदैनिया, शिशर ठाकुर, सहित कई सैकड़ा लोग मौजूद रहे।