आज कांग्रेस पार्टी की मुख्यालय शहीद भवन पर भारत सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 बी पुण्य स्मृति आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मैं मनाई गई सभी कांग्रेस जनों ने नेहरू जी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी की की नीतियों से सहमत होकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सेंगर की प्रयास से दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि पंडित नेहरू ने ही अपनी दूरदर्शिता से आजाद भारत की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने लिखा कि सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र में पंडित नेहरू का अतुलनीय योगदान है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिन्होंने भारत को शून्य से शीर्ष पर पहुंचाया। वह आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के संरक्षक, उन्होंने भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किया। उन्होंने लगातार अनेकता में एकता का संदेश दिया। वह हमारी प्रेरणा के स्त्रोत हैं।’
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर सिंह ने कहा कि ‘पंडित नेहरू ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जो विज्ञान और तकनीक के दम पर आगे बढ़े और आधुनिक दुनिया से प्रतिस्पर्धा करे। इसके लिए उन्होंने दर्जनों शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी, जो आज भारत की ताकत की रीढ़ और विकास के स्तंभ हैं।’
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता थे और उन्होंने अगस्त 1947 से लेकर मई 1964 तक भारत का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव व प्रवक्ता प्रेमनारायण पाल, अनुज मिश्रा, सिद्धार्थ दिवौलिया, संतराम नीलांचल, संतोष ठाकुर, अशोक सक्सेना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे