इस भीषण गर्मी में पेठा खिलाया और शीतल पेयजल पिलाया
कोंच जालौन। आज शनिवार को विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा बाबू पैलेस से जैसे ही एस आर पी इंटर कालेज के पास आई तभी पहले से ही कोंच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने आवास के ठीक सामने बढ़िया स्टाल लगवाया और इस शोभा यात्रा में आने जाने वाले सभी लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फिर इस भीषण गर्मी को देखते हुये पेठा खिला कर लोगो का मुंह मीठा कराया और शीतल पेय जल लोगो को बुलाकर बुलाकर पिलाया इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता गहोई समाज के अध्यक्ष आनंद सकेरे अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी सभासद अनिल वर्मा सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा सभासद नरेश कुशवाहा भाजपा नेता नरेश बर्मा पूर्व सभासद महावीर गुप्ता मनोज कुचिया अंकित यादव राजेश्वरी यादव सभासद रघुवीर कुशवाहा अमित उपाध्याय मनीष नगरिया राजा गुप्ता विकास पटेल लंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।