कोंच में 5 अप्रैल को बाबू पैलेस पर महान सम्राट अशोक की जयन्ती मनाई जाएगी। कोंच नगर पालिका के सभासद महेंद्र कुशवाहा संरक्षक कुशवाहा नव युवक संघ कोंच ने बताया कि सम्राट के द्वारा अखंड भारत के निर्माण में अहम योगदान रहा जिनकी जयंती पर दिनांक 5 अप्रैल 2025 को बाबू पैलेस से सम्राट अशोक महान की विशाल शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे से पूरे नगर में निकाली जाएगी । जिसमें नरेश कुशवाहा सभासद, बादाम कुशवाहा, रवि कुशवाहा , ओपी कुशवाहा, नवीन कुशवाहा,निखिल, अनिकेत, सहित कई लोग मौजूद रहे
