Breaking News
Home / Poll / कोंच महंत नगर में राजीव गांधी की जयंती पर बोले जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगरराजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिलाया‌

कोंच महंत नगर में राजीव गांधी की जयंती पर बोले जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगरराजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिलाया‌


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि जनपद जालौन के ब्लॉक कोच में ग्राम महंत नगर में मनाई गई

 

 

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने राजीव जी को याद कर कहा राजीव जी ने देश के युवाओं को व्यस्क मताधिकार देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनाया। देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे लेकर गए। उसी का परिणाम है कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बन गया है। राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते देश में एक नई शिक्षा नीति बनाई जिससे देश के दूर दराज तक शिक्षा का प्रसार हुआ और आम जनता तक शिक्षा की पहुंच हो गई। साथ आए शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा राजीव जी के द्वारा किए गए युवाओं व पंचायत राज व कंप्यूटर क्रांति जैसी तमाम योजनाओं पर प्रकाश डाला वही पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल रामकिशोर पुरोहित ललिया महाराज ने कहा कि 

राजीव जी ने देश के विभिन्न समुदायों के बीच सद्भावना और एकता सहिष्णुता स्थापित करने के लिए कठिन प्रयास किया, ताकि देश के सभी लोग मिलकर देश को विकसित करने में अपना योगदान दे सकें। सद्भावना दिवस हमें विभाजन से हटकर सद्भावना और एकता के लिए प्रेरित करता है राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी साथ में पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी राजेश बुधौलिया शहर अध्यक्ष उरई राजकुमार वर्मा राघवेंद तिवारी नगर अध्यक्ष कोच रामकिशोर पुरोहित सभासद सुल्तान राघवेंद्र शास्त्री मो जाहिद नारायण दीक्षित कमल दोहरे लालजी तिवारी हरिनारायण कासिम अहमद मंसूरी वेदप्रकाश विष्णु कुमार आजाद खान रामरूप लोधी देवेंद्र कुमार सुरजीत प्रहलाद यादव कोच नगर आजाद खान राहुल गुर्जर चंद्रशेखर कुशवाहा नफीस पठान सतेंद्र प्रताप सिंह सेंगर गौरव सिंह सेंगर शुभांशु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद अनिल पटेरिया ने किया।

About Bharat News7

Check Also

दादा पान सिंह तोमर की तरह पोती भी निकल गई ‘बागी’, झांसी में क्‍यों JE को सबके सामने कूट दिया

🔊 पोस्ट को सुनें झांसी में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और डकैत पान सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *