Breaking News
Home / Poll / अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ये यात्रा हमारी सेना के सम्मान के लिए है अनिल यादव

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ये यात्रा हमारी सेना के सम्मान के लिए है अनिल यादव


 

उरई : पहलगांम में हुए आतंकी हमले ,पर्यटकों की निर्मम हत्या, भारतीय सैनिकों द्वारा आतंकियों को करारा जवाब देने,उनके ठिकानों को निशाना बना के उनको खत्म करके ,पूरे विश्व में भारतीय शौर्य, पराक्रम को दिखाया , भारतीय सेना के सम्मान में (व्यापार मंडल) जनपद जालौन के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की मौत का भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जो कि माहिल तालाब गांधी स्मारक, नीलम लॉज, भैरव गुटका अड्डा मंदिर, सर्राफा बाजार, बलदाऊ चौक, घंटाघर, दयाल गारमेंट्स बाली गली, भरत चौक, खोवा मंडी, माहिल तालाब गांधी स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि देश की सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जिला उपाध्यक्ष गोपाल जी महाराज सिकरी राजा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का उत्सव मनाना और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिससे हम और सारा देश सुरक्षित है

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं जनपद संगठन (जालौन) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे अनिल यादव (जिला अध्यक्ष),गोपाल जी महाराज सिकरी राजा(जिला उपाध्यक्ष),संजीव गुप्ता , विष्णु सोनी , विजय गोयल,मुनिराज जैन,गोल्डी ठाकुर,मोहित सर सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Bharat News7

Check Also

उरई के सिटी सेंटर में नगर पालिका परिषद उरई द्वारा भारत की महान वीरांगना, त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति एवं कुशल शासिका पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जन्म त्रिशताब्दी मनाई गई

🔊 पोस्ट को सुनें उरई के सिटी सेंटर में नगर पालिका परिषद उरई द्वारा भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *